For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा नेता ने आप पर साधा निशाना - यह केजरीवाल की राजनीति के अंत की शुरुआत

दिल्ली में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए…

05:54 AM Feb 08, 2025 IST | Shera Rajput

दिल्ली में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए…

भाजपा नेता ने आप पर साधा निशाना   यह केजरीवाल की राजनीति के अंत की शुरुआत

दिल्ली में 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों तक ही सीमित रहना पड़ा। इस बड़ी जीत के बाद भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले तेज कर दिए हैं।

इस परिणाम को केजरीवाल की राजनीति के अंत की शुरुआत बताया – राजिंदर मोहन सिंह छीना

पंजाब भाजपा के नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने इस परिणाम को केजरीवाल की राजनीति के अंत की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली और देश की जनता को केजरीवाल के झूठ का एहसास हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय राजनीति में केजरीवाल सबसे बड़ा झूठा नेता सा‍ब‍ित हुए। जनता को उनकी राजनीति और उनकी नीतियों की असलियत समझ में आ गई है। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताया है और आम आदमी पार्टी को पूरी तरह नकार दिया है।

केजरीवाल ने पंजाब का सारा पैसा दिल्ली और अपनी निजी सुविधाओं पर खर्च किया – केजरीवाल

छीना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कभी शीला दीक्षित को हराकर सत्ता में आए थे, लेकिन इस बार वह उसी तरह से पराजित हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सत्ता के बिना नहीं रह सकते और उन्होंने राजनीति में आने के लिए अन्ना हजारे के आंदोलन का सहारा लिया था। लेकिन अन्ना हजारे ने कभी नहीं चाहा था कि उनका कोई शिष्य राजनीति में जाए। इसके बावजूद केजरीवाल ने अपने गुरु की बात नहीं मानी और राजनीति में उतरकर दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। छीना ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने पंजाब का सारा पैसा दिल्ली और अपनी निजी सुविधाओं पर खर्च किया, जिसमें उनकी विज्ञापन मुहिम और हेलिकॉप्टर यात्राएं शामिल हैं।

केजरीवाल का सपना था कि वह कभी प्रधानमंत्री बन जाएंगे, लेकिन अब उनका यह भ्रम टूट चुका है – पंजाब भाजपा नेता

उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल का सपना था कि वह कभी प्रधानमंत्री बन जाएंगे, लेकिन अब उनका यह भ्रम टूट चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली के नतीजों का असर पंजाब की राजनीति पर भी पड़ेगा और आम आदमी पार्टी की सरकार वहां पांच साल की अवधि भी पूरी नहीं कर पाएगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग अब केजरीवाल को कभी भी वोट नहीं देंगे, क्योंकि उनके झूठ की पोल खुल चुकी है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिर सकती है – भाजपा नेता

भाजपा नेता ने आगे कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के नेता अब भी केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते रहे, तो पंजाब को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद अब पंजाब में भी उसकी सरकार बनने की संभावना प्रबल हो गई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा पंजाब की राजनीति में मजबूत हो जाएगी और आम आदमी पार्टी की सरकार गिर सकती है।

केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य पर दिल्ली की हार ने बड़ा प्रभाव डाला

उन्होंने केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति जरूर करनी चाहिए, लेकिन साफ-सुथरी राजनीति। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार झूठ बोलने के कारण अब जनता उनसे ऊब चुकी है और उन्हें नकार रही है। उनका मानना है कि केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य पर दिल्ली की हार ने बड़ा प्रभाव डाला है और अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×