टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दूध के धुले नहीं है भाजपा के नेता : विपक्ष

सवाल उठता है कि क्या सच बोलना या भाजपा की खिलाफत करना जुर्म के दायरे में आता है। शायद यह भाजपा वालों को सत्ता का अहंकार हो गया है।

05:25 PM Aug 22, 2019 IST | Desk Team

सवाल उठता है कि क्या सच बोलना या भाजपा की खिलाफत करना जुर्म के दायरे में आता है। शायद यह भाजपा वालों को सत्ता का अहंकार हो गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की हुई गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कोई दूध के धुले नहीं हैं।
Advertisement
बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने श्री चिदंबरम की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आनन-फानन में की गई गिऱफ्तारी पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा के नेता कोई दूध के धुले नहीं हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सत्ता पक्ष के सारे नेता पाक-साफ और विपक्ष के भ्रष्टाचारी हैं। आखिर क्या वजह है कि अनेक आरोपों के बावजूद पिछले करीब छ: सालों से मोदी सरकार ने भाजपा और सत्ता पक्ष के एक भी नेताओं के विरुद्ध जांच नहीं करवाई। 
श्री सिंह ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि भाजपा और केंद्र  की मोदी सरकार की जो भी आलोचना करता है उसके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जा रहा है। 
वह श्री चिदंबरम का मामला हो या फिर सोनिया गांधी जी से मुलाकात करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे हो। इतना ही नहीं देश को सच्ची खबरों से रू-ब-रू कराने वाले टेलीविजन चैनल एनडीटीवी के संस्थापक के खिलाफ भी केस हो चुका है। सवाल उठता है कि क्या सच बोलना या भाजपा की खिलाफत करना जुर्म के दायरे में आता है। शायद यह भाजपा वालों को सत्ता का अहंकार हो गया है।
Advertisement
Next Article