For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर BJP नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के निकट किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिख मोर्चा के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया

11:38 PM Jan 07, 2022 IST | Shera Rajput

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिख मोर्चा के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया

pm की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर bjp नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के निकट किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिख मोर्चा के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया और पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई ‘‘गंभीर चूक’’ के मुद्दे पर उसे आड़े हाथों लिया।
Advertisement
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर मौन प्रदर्शन भी किया
इससे पहले, पार्टी के नेताओं ने इसी मुद्दे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर मौन प्रदर्शन भी किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने राजघाट पर आरोप लगाया कि आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के काफिले को आगे जाने की मंजूरी दिए जाने के बाद भी इस प्रकार की घटना का होना दर्शाता है कि यह एक ‘‘सुनियोजित साजिश’’ थी।
Advertisement
ज्ञात हो कि गौतम पंजाब मामलों के लिए भाजपा के प्रभारी भी हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह तय हो गया है कि पंजाब में कांग्रेस अपनी सत्ता गंवा रही है, इसलिए वह अव्यवस्था पैदा करने में लगी हुई है।’’
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को खतरे में डाला
अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने जिस तरह से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को खतरे में डाला, वह इस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता के लिए वह किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री की जिंदगी की भी उन्हें परवाह नहीं है।’’
गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश का होते हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं होते और उनके सम्मान व सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है।
बीजेपी नेता ने सोनिया और राहुल पर साधा निशाना 
उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस ने पंजाब में हिन्दुओं और सिखों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की लेकिन वह विफल रही। लोग अब जान गए हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश के ऊपर सत्ता को तरजीह दी है और वह इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, सिख मोर्चा के सह प्रभारी गुरमीत सिंह सुरा, संयोजक कुलविंदर सिंह बंटी, सह-संयोजक चरणजीत लवली भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
गौरतलब है कि पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकाबंदी के चलते प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक एक फ्लाइओवर पर फंसा रहा था, जिसके बाद विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने एक वायुसेना अड्डे की ओर लौटने का निर्णय लिया।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×