W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Madhya Pradesh के BJP नेताओं ने दूसरे राज्यों में संभाला मोर्चा

11:06 PM May 14, 2024 IST | Shubham Kumar
madhya pradesh के bjp नेताओं ने दूसरे राज्यों में संभाला मोर्चा
Advertisement

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनावों के लिए चार चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के चुनाव से मुक्त हुए नेताओं ने अब दूसरे राज्यों में मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दूसरे राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने में व्यस्त रहे।

Highlights:

  • मध्यप्रदेश में चुनाव हुआ सम्पन्न
  • मप्र के भाजपा नेताओं ने अन्य चुनावी राज्यों में संभाला मोर्चा
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत कई नेताओं के जिम्मे अन्य राज्य के चुनाव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

अपने सम्बोधन के में भगवान राम पर दे रहे भाजपा के नेता जोर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण को स्कूल व कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल कर छात्रों को पढ़ा रही है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान दिलाने का कार्य किया है। ऐसे में उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर कमल खिलाना होगा।

मुख्यमंत्री पद गवाने वाले शिवराज भी राज्य राज्य घूम रहे

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ये केजरीवाल नहीं, करप्शनवाल बन गए हैं। इस आदमी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×