टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

असम उपचुनाव में भाजपा नीत गठबंधन सभी पांचों सीटें जीतेगा: सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल का दावा: असम उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की सभी पांच सीटों पर जीत तय

03:26 AM Oct 28, 2024 IST | Abhishek Kumar

सर्बानंद सोनोवाल का दावा: असम उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की सभी पांच सीटों पर जीत तय

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि भाजपा नीत गठबंधन असम में सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेगा। सभी पांचों सीटों पर अगले महीने उपचुनाव होने जा रहे हैं।

Advertisement

सर्बानंद सोनोवाल ने बीजेपी के लिए क्या बोलें

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, भाजपा के सत्ता में आने के बाद डबल इंजन सरकार ने राज्य में जबरदस्त विकास किया है। आम जनता ने पिछले कुछ वर्षों में सत्तारूढ़ सरकार की विकास पहलों को देखा है और इस विकास की राजनीति के कारण असम का परिदृश्य बदल गया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में रहने के दौरान कई बार लोगों के जीवन में बदलाव लाने में विफल रही और मतदाता इस तथ्य को समझ चुके हैं।उन्होंने कहा, लोगों ने देखा है कि केवल भाजपा ही किसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास करने में सक्षम है।

सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेंगे जहां अलगे महीने उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मतदाताओं को भाजपा के बजाय अपने पक्ष में वोट देने के लिए राजी नहीं कर सकते।बता दें कि असम की धोलाई, सामागुरी, बेहाली, बोंगाईगांव और सिदली विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि ये सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हो गई थीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन ने संसदीय चुनावों में धुबरी लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को चुनौती दी थी। यह सीट 2009 से अजमल के पास थी। हुसैन ने 10 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल कर इस सीट पर कब्जा किया था।

अब रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन को कांग्रेस ने उपचुनाव में सामागुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, भाजपा की नजर सामागुरी से कांग्रेस को बाहर करने पर है। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस बार उपचुनाव के लिए अपने शीर्ष नेताओं को प्रचार में झोंक दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article