Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

दिल्ली में BJP Mahila Morcha का मंत्री आतिशी के घर के बाहर 'मटका फोड़' प्रदर्शन

05:33 PM May 30, 2024 IST | Pannelal Gupta

BJP Mahila Morcha: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। इसी बीच पानी की समस्या को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को मटका लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

Highlights

मंत्री आतिशी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में भी मानो आसमान से आग बरस रही है। एक तरफ जहां लोगों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट बना हुआ है। इसी बीच पानी की समस्या को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को मटका लेकर आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए। यहां तक कि मटका फोड़कर नाराजगी भी जताई।

BJP Mahila Morcha: केजरीवाल सरकार से इस्तीफा देने की मांग

दिल्ली BJP Mahila Morcha की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली की जनता पानी की मांग कर रही है। लेकिन, उनका कोई समर एक्शन नहीं है। मंत्री आतिशी अपने एसी कमरे में बैठकर नोटिस निकाल रही हैं और कह रही हैं कि हम दिल्ली की जनता को पानी दे रहे हैं। दिल्ली की महिलाएं पानी के बिना परेशान हैं। अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए। चुनाव लड़ने से कुछ नहीं होगा। जिन लोगों ने उन्हें जिताया है, कम से कम उन लोगों को पानी तो दें।

Advertisement

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को पानी के लिए रुला दिया- मीना खन्ना

मीना खन्ना ने कहा कि दिल्ली में पानी पीना तो दूर की बात है, उससे नहा भी नहीं सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने हर वादे पर झूठे साबित हुए हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। जिसने दिल्ली की जनता को पानी के लिए रुला दिया है। लोग पानी के लिए परेशान हैं। उन्हें सत्ता और अपनी कुर्सी से प्यार है।

BJP Mahila Morcha: अपर्णा गोयल ने केजरीवाल को घेरा

अपर्णा गोयल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के घर में पानी नहीं है। रात के 3 बजे तक पानी के लिए लोग इंतज़ार करते हैं। दिल्ली जल बोर्ड पानी छोड़ेगा और लोग पानी भरकर घर ले जाएंगे। अगर लोग पानी की जद्दोजहद में रहेंगे तो अपना पेट भरने के लिए काम कैसे करेंगे।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article