W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा को कल मिल सकता है नया अध्यक्ष, शाह की जगह ले सकते हैं नड्डा

भाजपा को अमित शाह के स्थान पर सोमवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद है।

07:15 PM Jan 19, 2020 IST | Shera Rajput

भाजपा को अमित शाह के स्थान पर सोमवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद है।

Advertisement
भाजपा को कल मिल सकता है नया अध्यक्ष  शाह की जगह ले सकते हैं नड्डा
Advertisement
भाजपा को अमित शाह के स्थान पर सोमवार को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद है।
Advertisement
राज्यों से भाजपा के नेताओं सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के नड्डा के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। नड्डा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और शाह की पसंद के तौर पर देखे जा रहे हैं।
नड्डा ने राजनीति में शुरूआत छात्र राजनीति से की थी। संगठन में उनका दशकों पुराना अनुभव, आरएसएस से उनकी नजदीकी और स्वच्छ छवि उनकी ताकत है।
शाह ने रविवार शाम में कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक की।
हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई कि बैठक में क्या चर्चा हुई, सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं ने चुनावी कवायद के बारे में विस्तार से चर्चा की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह पार्टी के संगठन चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 20 जनवरी को दाखिल किये जाएंगे और जरूरी होने पर अगले दिन चुनाव होगा।
भाजपा में अध्यक्ष आम सहमति से और बिना किसी मुकाबले के चुने जाने की परंपरा रही है और इसकी कम ही संभावना है कि इस बार भी उस परंपरा से कुछ अलग हटकर होगा।
नये अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का साढ़े पांच वर्ष से अधिक का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा जिस दौरान भाजपा ने देशभर में अपने आधार का विस्तार किया। शाह का कार्यकाल भाजपा के लिये चुनावों के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ काल था, हालांकि पार्टी को कुछ राज्य विधानसभा चुनावों में झटके भी लगे।
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शाह के गृहमंत्री बनने के बाद भाजपा ने उनका उत्तराधिकारी चुनने की कवायद शुरू कर दी थी क्योंकि पार्टी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की परंपरा रही है।
नड्डा को गत वर्ष जुलाई में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। यह इस बात का संकेत था कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के नेता संगठन के शीर्ष पद के लिए संभावित पसंद हैं।
नड्डा 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी थे, जहां पार्टी को सपा और बसपा के महागठबंधन से कड़ी चुनौती थी।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों में से 62 पर जीत दर्ज की। आम चुनावों में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण राज्य संभालने के अलावा नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे। वह संसदीय बोर्ड के एक सदस्य रहे हैं जो कि पार्टी का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×