Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बीजेपी सदस्य ने लोकसभा में जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद किए जाने की उठाई मांग

भाजपा सदस्य वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी बातें होने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि सरकार जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद कर दे।

08:23 AM Feb 05, 2020 IST | Desk Team

भाजपा सदस्य वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी बातें होने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि सरकार जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद कर दे।

भाजपा सदस्य वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी बातें होने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि सरकार जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद कर दे। साथ ही बसपा के एक सदस्य ने जामिया और एएमयू में पुलिस कार्रवाई के संबंध में जांच की मांग की। भाजपा के वीरेंद्र सिंह ने सदन में शून्यकाल में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विषय को उठाते हुए दावा किया, ‘‘जनता के पैसे से चलने वाले जेएनयू में राष्ट्रविरोधी बातें हो रही हैं।’’ 
Advertisement
उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले जो बातें मोहम्मद अली जिन्ना ने की थीं, वो ही बातें जेएनयू में हो रही हैं, वो ही बातें विपक्ष कर रहा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य फारूक अब्दुल्ला की हिरासत के मुद्दे पर आसन के समीप प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘जो बात आजादी से पहले जिन्ना ने की थीं, वही बातें यहां ये लोग (विपक्ष के सदस्य) कर रहे हैं।’’ 

अमित शाह का बड़ा ऐलान – श्री राम मंदिर ट्रस्ट में होंगे 15 ट्रस्टी जिसमें से एक दलित समाज से रहेगा

सिंह ने सरकार से मांग की कि जेएनयू को कुछ दिन के लिए बंद कर देना चाहिए। वहां के घटनाक्रमों की जांच होनी चाहिए। इससे पहले बसपा के दानिश अली ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जेएनयू में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि जामिया और एएमयू में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच होनी चाहिए। 
Advertisement
Next Article