बिहार में BJP के मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘आतंकवादी’
बिहार के एक मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए राजनीतिक दलों ने ‘‘आतंकवादियों’’ और ‘‘गुंडों’’ को काम लगा रखा है।
12:53 AM Jun 22, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
बिहार के एक मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए राजनीतिक दलों ने ‘‘आतंकवादियों’’ और ‘‘गुंडों’’ को काम लगा रखा है।
Advertisement
भाजपा नेता व राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने उक्त टिप्पणी अपनी पार्टी के सहयोगी और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल द्वारा अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के ‘‘जेहादी’’ होने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद की है।
Advertisement
राय ने आरोप लगाया, ‘‘आंदोलन के पीछे आतंकवादी और गुंडे थे। उन्हें राजनीतिक दलों द्वारा काम पर रखा गया और उनका इस्तेमाल किया गया।’’
Advertisement
हालांकि राज्य के मंत्री ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे भाजपा नेताओं ने पिछले सप्ताह राज्य में हुई हिंसा और आगजनी को लेकर विपक्षी राजद पर आरोप लगाया है।
भाजपा के रुख को उसकी ही सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अस्वीकृति का सामना करना पड़ा है जिसने यह माना है कि विरोध स्वतःस्फूर्त था।

Join Channel