टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दक्षिण भारत के युवाओं के साथ किया संवाद

09:00 PM Oct 27, 2023 IST | R.N. Mishra

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार(27 अक्टूबर) को दक्षिण भारत के छात्रों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र दक्षिण भारत के राज्यों के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ रहे है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने युवाओं को भाजपा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया
नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में 'भाजपा को जानो' अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जेपी नड्डा ने नई दिल्ली के दौरे पर आए दक्षिण भारत के विभिन्न कॉलेजों के छात्र- छात्राओं से बातचीत की। युवाओं के साथ बातचीत के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने इन युवाओं को भाजपा की कार्यप्रणाली के बारे में बताया और पार्टी के दृष्टिकोण की भी जानकारी दी। इस बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

दिल्ली भ्रमण पर आए युवाओं को संसद भवन और भारत मंडपम का भी दौरा करने का मिला मौका
नड्डा ने देश के विकास को लेकर इन युवाओं की सोच और योजनाओं के बारे में भी इनसे चर्चा की। नई दिल्ली के भ्रमण पर आए इन युवाओं को संसद भवन और भारत मंडपम का भी दौरा करने का मौका मिला। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 'भाजपा को जानो' अभियान के तहत विदेशी राजनयिकों के साथ लगातार बैठकें करते रहते हैं। दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं के साथ उनकी इस तरह की बैठक कई मायनों में अलग हटकर मानी जा सकती है।
आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने के बावजूद भाजपा के लिए दक्षिण भारत के कई राज्य अभी भी अभेद्य किले बने हुए हैं। पार्टी इस बार भले ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हार गई हो लेकिन पहले वह कई बार कर्नाटक में सरकार बना चुकी है। तेलंगाना में भी भाजपा इस बार मजबूती से चुनाव लड़ रही है। लेकिन, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में अभी भी भाजपा बहुत कमजोर है और पार्टी इस स्थिति से उबरने के लिए पुरजोर मेहनत भी कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article