W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान, ये तीन नेता अध्यक्ष की रेस में शामिल!

11:47 AM Jul 02, 2025 IST | Himanshu Negi
bjp के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जल्द होगा ऐलान  ये तीन नेता अध्यक्ष की रेस में शामिल
bjp president

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए तैयारीयां कर रही है। बता दें कि अभी BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा है लेकिन उनके कार्यकाल के बाद BJP नया अध्यक्ष चुनेगी। अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तब तय की जाती है जब 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो जाती है। अभी तक BJP ने 22 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है जिससे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने की चर्चा तेज हो गई है। 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए रास्ता साफ हो गया है।

अध्यक्ष की रेस में शामिल तीन नेता

BJP के अध्यक्ष की रेस में तीन बड़े नेता का नाम चर्चा में है। इन नेताओं में शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव और मनोहरलाल खट्टर का नाम अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। लेकिन नेताओं को चुनने के लिए BJP का फैसला हमेशा अलग रहा है। बता दें कि तीनों नेता कैबिनेट के मंत्री है, इनमें से किसी नेता को चुना जाता है तो उन्हें मंत्री पद से हटाना होगा फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुना जाएगा। जिससे मंत्री मंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

BJP ने अभी तक 22 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है। इसी चुनाव के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए औपचारिकता भी पूरी हो गई है। बता दें कि अभी कुछ दिनों में ही मध्य प्रदेश राज्य से हेमंत खंडेलवाल, उत्तराखंड राज्य से महेश भट्ट, हिमाचल प्रदेश से राजीव बिंदल और महाराष्ट्र से रवींद्र चह्वाण को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

2020 में चुने गए थे जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का चुनाव वर्ष 2020 में हुआ था और इस चुनाव के बाद उनके कार्यकाल में विस्तार हुआ है। बता दें कि जेपी नड्डा के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के कारण कार्यकाल में विस्तार किया गया था।

Also Read: Patna में आज BJP की बड़ी बैठक, बिहार चुनाव पर बन सकती है रणनीति!

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×