टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा ने विकास नहीं केवल भाई को भाई से लड़वाने का दिया दर्द : दीपेंद्र

NULL

12:21 PM Jan 24, 2018 IST | Desk Team

NULL

जींद : सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को जो दर्द दिया है उसे यहां का जनमानस कभी नहीं भुला पाएगा। क्योंकि इस सरकार ने पिछले तीन सालों में भाई को भाई से लड़वाने के अलावा कुछ भी नहीं किया। राजनीति रोटी सैंक नें के लिए इस सरकार ने हरियाणा को जिस तरह से तीन बार लहुलुहान किया है उसे भुलाने की बजाये अपने दिल में रखना और जब चुनाव हो उसका बदला वोट की चोट से लेना ताकि भविष्य में कोई भी हरे-भरे हरियाणा को बिगाडऩे का दुस्साहस ना कर सकें। भाजपा ने तो विकास के मामले में हरियाणा का सत्यानाश कर भट्ठा बिठाने का काम किया है। खेलों को पीछे छोड़कर हरियाणा आज अपराध में नंबर वन हुआ है। क्राइम रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा महिलाओं पर अत्याचार में भी नंबर वन पर है।

पिछले तीन वर्षों में हरियाणा में 75 लोग गोली का शिकार हुए हैं। सांसद हुड्डा ने यह बात मंगलवार को जुलाना में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ जुलाना से पार्टी प्रत्याशी रहे प्रो. धर्मेद्र सिंह ढुल, प्रदेश सचिव जगबीर सिंह ढिगाना, पूर्व विधायक भागसिंह छात्तर, बलराम कटवाल,जींद ब्लाक के पूर्व प्रधान श्रषिपाल हेबतपूर, राममेहर पाथरी,वरिष्ठ नेता सुरेश गोयत, दिनेश धड़ौली, युवा प्रदेश महासचिव विजेन्द्र ढाटरथ, स्वतंत्रता सैनानी संगठन के संरक्षक ओमप्रकाश ढांडा,महावीर कम्पयूटर, दीपक पिंडारा,सुनील जुलानी, जगदीश बीबीपूर, दलबीर रेढू, सुरेश देव कौशिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार कह रही है कि बुलेट ट्रेन चलाएंगे।

सड़क का काम तीन वर्ष से ज्यादा समय में पूरा नहीं करवा सके तो बुलेट ट्रेन कहा से चलेगी। उन्होंने कहा कि जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर काम कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था लेकिन आज तक सरकार ने यह काम पूरा नहीं करवाया है। भाजपा सरकार केवल छलावे भरे भाषणों में विश्वास रखती है, विकास में नहीें। भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास के मामले में 15 साल पीछे कर दिया है। हुड्डा ने कहा कि करीब क वर्ष बाद होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार आएगी और प्रदेश में विकास का पहिया घुमेगा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय प्रदेश में विकास का पहिया घुमा था। हरियाणा में खुशहाली कांग्रेस के राज में आएगी। उन्होंने कहा कि जुलाना में धरने पर बैठे किसानों की जायज मांगों को सरकार ने तुरंत स्वीकार कर लेना चाहिए। भाजपा सरकार बातचीत में विश्वास नहीं रखती है। भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– संजय शर्मा

Advertisement
Advertisement
Next Article