Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में BJP अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

NULL

02:58 PM Aug 05, 2017 IST | Desk Team

NULL

हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये केस छेड़छाड़ की धाराओं पर दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

शनिवार को पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने शुक्रवार रात सेक्टर-26 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विकास और उसके दोस्त पर पीड़िता की गाड़ी को रोकने, उसका पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती किसी बड़े अधिकारी की बेटी है। विकास बराला की गिरफ्तारी हरियाणा के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने अभी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article