गुजरात चुनाव : युवाओं को 20 लाख रोजगार, लड़कियों को स्कूटी, घोषणापत्र में BJP ने किए वादे
गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वार जारी संकल्प पत्र में 40 वादे किए गए हैं।
01:01 PM Nov 26, 2022 IST | Desk Team
गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वार जारी संकल्प पत्र में 40 वादे किए गए हैं, जिसमें 5 वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार, IIT की तर्ज पर 4 गुजरात प्रौद्योगिकी संस्थान (GIT) स्थापित करना, गुजरात कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर व अन्य शामिल है। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पाटेल और गुजरात बीजेपी के राज्य अध्यक्ष सीआर पाटिल उपस्थित रहे।
घोषणा पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात विकास की गंगोत्री है और उस गंगोत्री में जब हम विकास की बात करते हैं तो हम नए संकल्प के साथ अपने आप को फिर से पुनर्स्थापित करते हुए आगे बढ़ने की बात करते हैं। गुजरात की प्रगति के लिए, हम राज्य को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का गंतव्य बनाकर गुजरात की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के बराबर बनाएंगे।
नड्डा ने कहा, हम संभावित खतरों की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए एक एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल, आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के लिए स्लीपर सेल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संबंधित कानून भी बनाएंगे। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और निजी संपत्ति पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों से वसूली के संबंध में कानून होगा।
BJP के वादों की लिस्ट
पांच सालों को युवाओं को 20 लाख रोजगार।
छात्राओं को मुफ्त स्कूटी।
यूनिफार्म सिविल कोड कमिटी की सिफारिशें लागू।
राज्य में 2 सी फूड पार्क की स्थापना।
सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ का बजट।
1 लाख महिलाओं को रोजगार।
कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए।
देवभूमि द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।
20,000 सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट बनाएंगे।
गोशालाओं के लिए 500 करोड़ रुपए।
Advertisement
Advertisement

Join Channel