For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा अध्यक्ष नड्डा 15 सितंबर को नगालैंड दौरे पर कोहिमा पहुंचेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की कमान संभालने के बाद बृहस्पतिवार को अपने पहले नगालैंड दौरे पर कोहिमा पहुंचेंगे।

06:00 AM Sep 15, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की कमान संभालने के बाद बृहस्पतिवार को अपने पहले नगालैंड दौरे पर कोहिमा पहुंचेंगे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा 15 सितंबर को नगालैंड दौरे पर कोहिमा पहुंचेंगे
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की कमान संभालने के बाद बृहस्पतिवार को अपने पहले नगालैंड दौरे पर कोहिमा पहुंचेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
जनसभा को संबोधित करेंगे नड्डा  
भाजपा की नगालैंड इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ ने बुधवार को कहा कि नड्डा वोखा जिले के ओल्ड रिफिम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह उसी दोपहर कोहिमा में भाजपा नेताओं को भी संबोधित करेंगे।
शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे – नड्डा  
Advertisement
पुलिस ने बताया कि नड्डा शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भाजपा दशकों पुरानी नगा राजनीतिक समस्या के समाधान के लिए चुनाव के नारे के साथ 2018 में राज्य के चुनाव में गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 12 सितंबर को नगालैंड सरकार की कोर कमेटी ऑन नगा पॉलिटिकल इश्यू (एनपीआई) से कहा था कि वह एनएससीएन (आईएम) को अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मना ले।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×