Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गौहर की हत्या के विरोध में भाजपा ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

NULL

01:24 PM Nov 04, 2017 IST | Desk Team

NULL

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी की युवा इकाई के नेता गौहर हुसैन भट की आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में यहां राजौरी जिले में पाकिस्तान के खिलाफ आज प्रदर्शन किया और पडोसी देश के राष्ट्रीय ध्वज को जलाया।

भाजपा विधायक रविंद्र रैना के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सीमाई इलाकों सुंदरबनी और नोशैरा में मार्च निकाले और पाकिस्तान और आतंकवादी विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोनों स्थानों पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को भी जलाया। आतंकवादियों को कायर बताते हुए रैना ने कहा कि यह घटना कश्मीर में लोगों की आवाज को दबाने का एक प्रयास है।

रैना ने कहा, बट्ट की हत्या तब की गयी जब वह निहत्थे थे। उन्होंने कायरतापूर्ण ढंग से उनकी हत्या कर दी। केवल आतंकवादी ही इस तरह की कायरतापूर्ण कार्वाई को अंजाम दे सकते है। उन्होंने कहा, गौहर की शहादत बेकार नहीं जाने दी जायेगी।

कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की ताबूत में अंतिम कील ठोकी जायेगी। उल्लेखनीय है कि 30 वर्षीय भट का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। उनका शव कल दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के किलूरा में बरामद हुआ था।

Advertisement
Advertisement
Next Article