W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन : किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का लगाया आरोप

भाजपा ने शनिवार को मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध- प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है।

05:44 PM Dec 14, 2019 IST | Shera Rajput

भाजपा ने शनिवार को मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध- प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है।

भाजपा ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन   किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का लगाया आरोप
Advertisement
भाजपा ने शनिवार को मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध- प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर किसानों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है।
Advertisement
Advertisement
प्रदेश भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को संरक्षण दे रही है। इससे इस संकट को बढ़ावा मिल रहा है।
Advertisement
उन्होंने आश्चर्य जताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को पर्याप्त रूप से यूरिया प्रदान किया जा रहा है फिर किसानों को यूरिया क्यों नहीं मिल रहा है।
पाराशर ने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने किसानों से दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने का वादा किया था लेकिन किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा और बाढ़ के चलते जिन किसानों को भारी नुकसान हुआ था, उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार मध्यप्रदेश सरकार के साथ भेदभाव कर रही है और उसे पर्याप्त यूरिया उपलब्ध नहीं करा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को बाढ़ के नुकसान के एवज में सिर्फ 1000 करोड़ की राशि दी है जबकि हमने 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि की मांग की थी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×