Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमित शाह के स्वागत की तैयारियों में जुटी हरियाणा भाजपा

NULL

10:58 PM Jul 19, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो से चार अगस्त तक के तीन दिन के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। श्री शाह के दौरे के मद्देनत्रर प्रदेश पार्टी ने रोहतक में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है तो वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय महामंत्री अरुणसिंह भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से लगते राज्य के तीन जिलों पानीपत, सोनीपत और रोहतक में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने आ रहे हैं जिसका उद्देश्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रदेश संगठन की वास्तविक स्थिति प्रस्तुत करना है।

प्रदेश पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन के अनुसार श्री शाह अपने दौरे के दौरान संगठन को मजबूती देने के साथ भावी लक्ष्यों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

उन्होंने बताया कि श्री शाह के आगमन के मद्देनजर संगठन की बीते तीन वर्ष की उपलब्धियों बूथ स्तर पर संगठन विस्तार का प्रारूप तैयार करने के लिए 20 जुलाई को करनाल रेस्ट हाउस रोहतक में एक पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के साथ सभी संगठनात्मक विभाग और प्रकल्पों के प्रातीय प्रमुख उपस्थित रहेंगे। बैठक में केंद्रीय समन्वयक अरविंद मेनन भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 26 और 27 जुलाई को जींद में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article