पंजाब चुनाव को लेकर बीजेपी ने कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट की जारी , जानिए किसे कहां से मिला टिकट
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 27 प्रत्याशियों के नाम हैं।
03:55 PM Jan 27, 2022 IST | Desk Team
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 27 प्रत्याशियों के नाम हैं। इससे पहले पार्टी ने 34 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। भाजपा पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। कुल 117 सीटोंं में से भाजपा 65 , कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटोंं पर चुनाव लड़ेगी।
Advertisement
बीजेपी ने पंजाब में किसे कहां से दिया टिकट, देखें लिस्ट
बीजेपी ने अब तक 61 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
पंजाब में बीजेपी ने अब तक 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पहली लिस्ट में 34 उम्मीदवारों को उतारा गया था। राज्य में बीजेपी का कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन है। अलायंस के तहत बीजेपी 65 सीटों पर लड़ रही है। वहीं कैप्टन की पार्टी के हिस्से में 37 सीटें आई हैं। सुखदेव सिंह ढींढसा की अकाली दल संयुक्त को 15 सीटें दी गई हैं। पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान है। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।