टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से होगा।

12:58 PM Nov 15, 2022 IST | Desk Team

बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से होगा।

बीजेपी ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से होगा।  
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश रामपुर और खतौली, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहानी एवं छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर (SC/ST) की विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। रघुराज सिंह शाक्य को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का निकटवर्ती बताया जाता है।
उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से श्रीमती राजकुमारी सैनी और रामपुर से आकाश सक्सेना, राजस्थान की सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा, बिहार की कुरहानी सीट से केदार प्रसाद गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (सु.) सीट से ब्रह्मानंद नेताम को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article