W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की, चार सांसदों के काटे टिकट

07:22 PM Apr 10, 2024 IST | Rakesh Kumar
भाजपा ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की  चार सांसदों के काटे टिकट

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बायोगैस के एक गड्ढे में एकत्रित पशु अपशिष्ट के घोल में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के शव घटना के कुछ घंटे बाद बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार की शाम को नेवासा तहसील के वाकडी गांव में हुई। अधिकारियों ने आधी रात के बाद पांच मृतकों के शव बाहर निकाले।

Advertisement

    Highlights 

Advertisement

  • भाजपा ने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की, चार सांसदों के काटे टिकट 
  • जानवरों के अपशिष्ट घोल से मृतकों के शव बरामद किए   
  •  लोग एक के बाद एक नीचे उतरे और अंदर फंस  

जानवरों के अपशिष्ट घोल से मृतकों के शव बरामद किए

नेवासा पुलिस थाने के निरीक्षक धनंजय जाधव ने कहा, हमने बायोगैस के गड्ढे में जानवरों के अपशिष्ट घोल से मृतकों के शव बरामद किए हैं। शवों को बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि एक बिल्ली गड्ढे में गिर गई थी जिसके बाद एक व्यक्ति उसे बचाने के लिए गड्ढे में उतरा लेकिन वह अंदर कीचड़ में फंस गया।

Advertisement

 लोग एक के बाद एक नीचे उतरे और अंदर फंस

जाधव ने कहा, उसे बचाने के लिए पांच अन्य लोग एक के बाद एक नीचे उतरे और अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×