W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP हर दिन जारी करती है मनोहर कहानियां- MCD चुनाव से जुड़े स्टिंग वीडियो पर बोले CM केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी की ‘मनोहर कहानियां’ हैं।

10:54 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी की ‘मनोहर कहानियां’ हैं।

bjp हर दिन जारी करती है मनोहर कहानियां  mcd चुनाव से जुड़े स्टिंग वीडियो पर बोले cm केजरीवाल
Advertisement
देश की राजधानी दिल्ली में अगले माह नगर निगम के चुनाव होने वाले है जिसके लिए सभी राजनितिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) पर टिकट बेचने के आरोप से जुड़ा एक स्टिंग वीडियो भारतीय जनता पार्टी की ‘मनोहर कहानियां’ हैं। ‘आप’ संयोजक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, लोग पूछ रहे हैं कि इस पार्टी ने दिल्ली नगर निगम और गुजरात में अपने इतने लंबे समय के शासन के दौरान उनके लिए क्या किया है।
Advertisement
वीडियो के बारे में यह बोले अरविंद केजरीवाल 
आम आदमी पार्टी के एक पूर्व कार्यकर्ता द्वारा कथित रूप से बनाए गए वीडियो के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा हर दिन मनोहर कहानियां जारी करती है। वह स्टिंग ऑपरेशन लाती है। दिल्ली की जनता पूछ रही है कि उन्होंने 15 साल में नगर निगम में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है। गुजरात की जनता पूछा रही है कि उन्होंने 27 साल में क्या किया और उनके पास जवाब नहीं है।
राजनीति करने के बजाय जनता के भले के बारे में सोचना चाहिए : केजरीवाल 
Advertisement
‘आप’ नेता अपनी पार्टी के लिए गुजरात चुनाव में प्रचार करने यहां आये हैं। उन्होंने कहा,  वे (भाजपा) हर रोज फर्जी स्टिंग लाते हैं। लोग इस तरह की गंदी राजनीति पसंद नहीं करते। लोग उन्हें प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा चाहते हैं। वे दूध, गैस की बढ़ती कीमतों के कारण घर नहीं चला पा रहे, लेकिन उन्हें (भाजपा) को इससे कोई लेनादेना नहीं है।’’ केजरीवाल ने कहा,  मेरी भाजपा के लिए एक सलाह है। उसे तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करने के बजाय जनता के भले के बारे में सोचना चाहिए।
अमित शाह की तरह मिल रही है जैन को सुविधाएं : सीएम केजरीवाल 
जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन के मसाज कराने संबंधी वीडियो के बारे में पूछने पर केजरीवाल ने कहा कि, जैन को उसी तरह वीआईपी सुविधाएं मिल रही हैं, जिस तरह ‘‘अमित शाह को गुजरात में जेल में रहने के दौरान मिली। सीएम केजरीवाल ने जैन का बचाव करते हुए कहा, वह डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी करा रहे हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×