Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा ने सांसद नामग्याल की जगह स्टेंजिन को बनाया लद्दाख bjp अध्यक्ष

भाजपा ने लद्दाख के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने संघ शासित लद्दाख और लक्षद्वीप में रविवार को नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी।

02:38 PM Jan 09, 2022 IST | Desk Team

भाजपा ने लद्दाख के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने संघ शासित लद्दाख और लक्षद्वीप में रविवार को नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी।

भाजपा ने लद्दाख के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने संघ शासित लद्दाख और लक्षद्वीप में रविवार को नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। लद्दाख में फुनचोक स्टेंजिन को और लक्षद्वीप में के एन कसमिकोया को पार्टी की कमान सौंपी गई है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में संगठन स्तर पर हुई इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई।
Advertisement
उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने लद्दाख और लक्षद्वीप में नयी नियुक्तियों को हरी झंडी दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। लद्दाख में स्टेंजिन सांसद जाम्यांग नामग्याल का स्थान लेंगे वहीं कसमिकोया लक्षद्वीप में अब्दुल खादर हाजी की जगह लेंगे।
गुजरात प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य भी है। पैंतीस वर्षीय नामग्याल पहली बार लद्दाख से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के समय उन्होंने लोकसभा में लद्दाख के बारे में प्रभावी भाषण देकर युवा सांसदों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।
Advertisement
Next Article