दिल्ली सरकार पर BJP का हमला, कहा- AAP के पाप धोते-धोते यमुना भी मैली हो गई...सत्येंद्र जैन का भी जिक्र
दिल्ली में एमसीडी चुनाव(MCD elections)होने वाले है।चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई है।
12:28 PM Nov 23, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली में एमसीडी चुनाव (MCD elections)होने वाले है। चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा (BJP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। बीते दिन पहले आप ने बीजेपी पर कई बार हमले बोले थे, तो अबकी बार भाजपा ने आप पर जोरदार हमला किया है।
बता दे कि केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी (Meenakshi Lekhi) लेखी ने कहा कि आप के पाप धोते-धोते यमुना (Yamuna)भी मैली हो गई है।सत्येंद्र जैन(Satyendra Jain) का जिक्र करते हुए बीजेपी ने कहा कि जेल में होने के बाद भी मंत्री पद से नहीं हटाया गया है। जेल में मसाज से लेकर पैक्ड फूड की सेवा दी जा रही है।
AAP लगातार दे रही है लोगों को धोखा
बीजेपी ने आप पर जमकर निशाना साध रही है। पार्टी का कहना है कि आप लगातार लोगों को धोखा देने का काम कर रही है। जेल में बंद सतेंद्र जैन को अब तक पद से नहीं हटाया गया। यहां तक की पोक्सो (POCSO)के केस में अंदर व्यक्ति उनका नजदीकी बन गया है। ऐसे लोग राजनीति को बदनाम हैं। चाहे एक्साइज घोटाला हो, क्लासरूम घोटाला हो सभी में आप का पूरा हाथ रहा है।
नेता में होना चाहिए सय्यम और शालीनता
बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि आप के मुखिया दिल्ली को उगाही का जरिए मानते हैं और दिल्ली के पैसे से देश भर में प्रचार करते हैं। नेता में सय्यम और शालीनता होनी चाहिए, लेकिन आप के नेताओं में नहीं है। आम आदमी पार्टी के मुखिया खुद को ईमानदारी के सर्टिफिकेट बांट रहे हैं पर असलियत में जनता कट्टर भ्रष्ट केजरीवाल की सच्चाई जान चुकी है।
Advertisement
Advertisement