Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शिअद पर भाजपा का पलटवार कहा - घर संभल नहीं रहा दोष दूसरों पर डाल रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुग ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उस आरोप को निराधार बताया है, जिसमें उसने कहा है कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करना चाहती है।

04:56 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुग ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उस आरोप को निराधार बताया है, जिसमें उसने कहा है कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करना चाहती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुग ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उस आरोप को निराधार बताया है, जिसमें उसने कहा है कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को कमजोर करना चाहती है। चुग ने कहा कि जिनसे अपना घर नहीं संभल रहा है, वे दूसरों पर इसका दोष डाल रहे हैं।
Advertisement
शिअद ने भाजपा पर लगाया था क्षेत्रीय पार्टिया तोड़ने का आरोप
चुग की टिप्पणी से पहले शिअद ने आरोप लगाया था कि भाजपा, पार्टी को अस्थिर करने और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। अकाली दल ने कहा था, “भारतीय जनता पार्टी के दबदबे को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय दलों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा हाल में महाराष्ट्र और बिहार में भी देखा गया है।”
“जिनसे अपना घर नहीं संभल रहा है, वे इसके लिए दूसरों को दोष दे रहे हैं।”
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव चुग ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को दूसरों पर दोष देने की बजाय अपने नेतृत्व को लेकर अपनी ही पार्टी के सदस्यों के सवालों का जवाब देना चाहिए। अकाली दल के आरोपों का खंडन करते हुए चुग ने कहा, “जिनसे अपना घर नहीं संभल रहा है, वे इसके लिए दूसरों को दोष दे रहे हैं।”
शिअद के घर से बगावत की खबर उड़ रही हैं 
चुग ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “शिअद अध्यक्ष के पद से सुखबीर बादल को हटाने की आवाज भाजपा से नहीं उठ रही है। शिअद के नेता यह मांग कर रहे हैं और आप (शिअद) हमें दोष दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि लोग अकाली दल इसलिए छोड़ रहे हैं, क्योंकि वह एक परिवार की पार्टी बन गई है।
आपको बता दे की प्रकाश सिंह बादल परिवार पंजाब की राजनीती में एकछत्र राज करता था। लेकिन इस परिवार का सियासी रूतबा धीरे- धीरे खत्म हो गया, पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को महज 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा। अब पार्टी के भीतर परिवार के खिलाफ बगावत का सायरन बज चुका हैं, पार्टी नेता विक्रम सिंह मजीठिया कई नेताओं के साथ मिलकर बादल परिवार को चुनौती पेश कर रहे हैं। 
Advertisement
Next Article