हिमाचल पर BJP की पैनी नजर! नड्डा ने कहा- हिमाचल में दोबारा यूपी, उत्तराखंड की तरह भाजपा बनाएगी सरकार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह दोबारा पार्टी की सरकार बनेगी।
06:40 PM Nov 07, 2022 IST | Desk Team
हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने औपचारिक रूप से कहा कि जैसे हमारी पार्टी ने यूपी और उत्तराखंड में सरकार बनायी थी वैसे ही हिमाचल में भाजपा दोबारा सत्ता स्थापित करेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी की चुनावी रैली के दौरान वादों के पिटारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान शोर मचाने और सबसे ज्यादा सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाने का पूर्णत इतिहास है।
गुरात को भाजपा ने दी एक नई दिशा
नड्डा ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा के सामने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा दोनों राज्यों में आसानी से जीत हासिल कर पुन: सरकार बनाएगी।

अपने इस विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के लगाव को प्रमुख कारण बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री के रूप में उनके कामकाज ने गुजरात में पार्टी को चुनाव में जीत दिलाई और 2014 में केंद्र में सरकार बनाने के बाद उन्होंने सत्ता विरोधी लहर को सत्ता समर्थक लहर में तब्दील कराया।
चुनाव के समये ‘आप’ पार्टी मचाता है शोर- नड्डा
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 में मोदी के नेतृत्व में दोबारा केंद्र की सत्ता में आई और फिर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा असम, गोवा तथा मणिपुर समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में सत्ता-विरोधी लहर को धता बताया।
नड्डा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह पार्टी आती है और बहुत शोर-शराबा करती है। आपने उत्तर प्रदेश में, गोवा में और उत्तराखंड में भी ऐसा देखा। क्या हुआ? वे अधिकतर सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाए।’’
Advertisement
Advertisement

Join Channel