पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के चयन हेतु भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां स्थित सरकारी आवास पर बुधवार शाम में एक बैठक हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन सचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहे। यह जानकारी सूत्रों ने दी।
03:19 AM Jun 10, 2021 IST | Shera Rajput
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां स्थित सरकारी आवास पर बुधवार शाम में एक बैठक हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन सचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहे। यह जानकारी सूत्रों ने दी।
पार्टी के सूत्रों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी की इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों के बारे में गहन चर्चा की।
Advertisement
Advertisement