Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने सीएम भगवंत मान पर बोला हमला, कहा - 'पंजाब को एक मुख्यमंत्री चाहिए, न कि प्रचारमंत्री'

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भगवंत मान जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की मान दूसरे राज्यों में अपनी राजनीतिक पार्टी

03:51 PM Aug 20, 2023 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भगवंत मान जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की मान दूसरे राज्यों में अपनी राजनीतिक पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भगवंत मान जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की मान दूसरे राज्यों में अपनी राजनीतिक पार्टी की मदद के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शेरगिल का मानना ​​है कि यह गलत है क्योंकि पंजाब में बाढ़ जैसी बड़ी समस्याएं हो रही हैं और मान को इसके समाधान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शेरगिल ने रविवार को यहां जारी एक बयान में भगवंत मान के छत्तीसगढ़ के रायपुर में आम आदमी पार्टी की एक चुनावी रैली में शामिल होने पर निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह अति दुर्भाज्ञपूर्ण है कि जब पंजाब में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है लेकिन भगवंत मान अपने सुपर बॉस अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए चुनावी राज्यों में सियासी रैलियां करने में व्यस्त हैं।
Advertisement
मान को चुनावी राज्यों में ले जाते हैं
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब को एक मुख्यमंत्री चाहिए, न कि एक प्रचारमंत्री। उन्होंने कहा कि भगवंत मान अन्य राज्यों की यात्रा कर पंजाब के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि उनका एकमात्र एजेंडा पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करना है जो कथित झूठे पंजाब मॉडल का दिखावा कर राजनीतिक लाभ लेने के लिये मान को चुनावी राज्यों में ले जाते हैं। 
राजनीतिक पर्यटन पर किया जा रहा है 
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल आप का देश में विस्तार करने के लिये भगवंत मान का इस्तेमाल कर रहे हैं। पंजाब के पैसे का इस्तेमाल राजनीतिक पर्यटन पर किया जा रहा है ऐसे में अब अनेक विभागों के कर्मचारी वेतन नहीं होने पर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि भगवंत मान ने केजरीवाल के साथ संयुक्त रूप से गत पांच मार्च को रायपुर 18 जून को गंगानगर एक जुलाई को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) और दो जुलाई को बिलासपुर  में रैलियां की थीं।
Advertisement
Next Article