टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

HP पर भाजपा की रणनीति! कांग्रेस ने देश का सम्मान, सुरक्षा को नहीं बढ़ाया.... जनता को दिया धोखा, योगी का कटाक्ष

कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है, ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है।

03:19 PM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस ना देश का सम्मान बढ़ा सकती है, ना देश की सुरक्षा बढ़ा सकती है, ना विकास के कार्यों को आगे बढ़ा सकती है, ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है जिसको लेकर राजनीतिक दांवपेच तेज हो गए है। राजनीतिक पार्टीयां अपनी सत्ता को हिमाचल प्रदेश में स्थापित करने के लिए सियासी खेल रही है। 
योगी ने ऊना में जनसभा को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल के ऊना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज लोगों का हनन हुआ और जब से यह पार्टी सत्ता में थी हमारे देश का सम्मान घटना चला गया  औऱ देश की सुरक्षा को भी कभी नहीं बढ़ाया। कांग्रेस  ना गरीब कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा सकती है और ना ही सुख-दुख में आपकी सहभागी बन सकती है 

Advertisement

कुल 68 सीटों के लिए होगा विधानसभा चुनाव
हिमाचल में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य के विकास दुगनी स्पीड से चलती रही, कई कल्याणकारी योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव होने वाले है जिसके नतीजें 8 दिसबंर को दिखाए जाएंगे। कुल 68 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होंगे। 
 
Advertisement
Next Article