For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मणिपुर में भाजपा की जीत, मुख्यमंत्री का फैसला होना अभी बाकी

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्पष्ट जीत हासिल की और 60 सीटों में से 32 सीटों पर जीत दर्ज की।

11:39 PM Mar 10, 2022 IST | Shera Rajput

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्पष्ट जीत हासिल की और 60 सीटों में से 32 सीटों पर जीत दर्ज की।

मणिपुर में भाजपा की जीत  मुख्यमंत्री का फैसला होना अभी बाकी
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्पष्ट जीत हासिल की और 60 सीटों में से 32 सीटों पर जीत दर्ज की।
Advertisement
विपक्षी दल कांग्रेस अपने अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ पांच सीटों पर सिमट गई। हालांकि तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने थौबल सीट से जीत हासिल की।
निर्वाचन आयोग के अनुसार रात नौ बजे तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने छह-छह सीटें जीती, जबकि नगा पीपुल्स फ्रंट को पांच सीटें मिली। एनपीपी एक सीट पर आगे चल रही है।
दो सीटों पर कूकी पीपुल्स अलायंस को जीत मिली है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
Advertisement
इस बार भाजपा का मत प्रतिशत 37.8 फीसदी रहा। कांग्रेस अपने खराब प्रदर्शन के बावजूद 16.8 प्रतिशत मत पाकर सम्मानजनक प्रदर्शन करने में सफल रही।
भाजपा की प्रदेश इकाई की प्रमुख ए. शारदा देवी से जब यह पूछा गया कि क्या कोई नया मुख्यमंत्री होगा या एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘एक राष्ट्रीय दल के रूप में हमारे पास एक संसदीय बोर्ड है, जो राज्य इकाई के पदाधिकारियों के परामर्श से तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।’’
भाजपा ने मणिपुर में 2017 में सिर्फ 21 सीट जीतने के बावजूद, क्षेत्रीय दलों एनपीपी और एनपीएफ के साथ मिलाकर सरकार बनाई थी। विधानसभा में भाजपा की ताकत बाद में बढ़कर 28 हो गई थी।
बीरेन सिंह ने  कहा, ‘‘गठबंधन एक ऐसा मामला है जिस पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।’’ जबकि पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों सहयोगी दल भाजपा को समर्थन देने की पेशकश कर चुके हैं।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×