Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल गांधी के आरोपों पर बोली भाजपा, 'लूट की आपबीती सुना रहे हैं राहुल'

09:34 PM Feb 23, 2024 IST | Rakesh Kumar

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कर 'वसूली भाई' का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला बोला, तो वहीं भाजपा की तरफ से पलटवार करते हुए लंबे समय तक कांग्रेस में रह चुके नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी अपने परिवार की आपबीती और अपने परिवार के छह दशकों के भ्रष्टाचार की कहानी सुना रहे हैं।

 Highlights 

राहुल गांधी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज

लंबे समय तक कांग्रेस में रह चुके और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व निभा रहे टॉम वडक्कन ने राहुल गांधी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि सब जानते हैं कि भ्रष्टाचार कहां से शुरू हुआ, किसने शुरू किया, देश में परिवारवाद किसने शुरू किया, कैसे जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री बने और कैसे नेहरू-गांधी परिवार ने सत्ता में रहकर छह दशकों तक देश को लूटा।

राहुल गांधी जब जांच एजेंसियों के दुरुपयोग

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने आईएएनएस से बात करते हुए आगे कहा कि राहुल गांधी जब जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और वसूली की बात करते हैं, तो वास्तव में वह अपनी सरकार के कार्यकाल को ही याद कर रहे होते हैं, अपनी और अपने परिवार की आपबीती सुना रहे होते हैं। उन्हें लगता है कि उनके जमाने में ऐसा होता था, तो अब भी ऐसा होता होगा, जबकि उनका आरोप पूरी तरह से गलत और निराधार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article