W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाजपा ने अनिल विज को भेजा कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

अनिल विज को भाजपा का कारण बताओ नोटिस, जवाब के लिए तीन दिन

04:18 AM Feb 10, 2025 IST | Rahul Kumar

अनिल विज को भाजपा का कारण बताओ नोटिस, जवाब के लिए तीन दिन

भाजपा ने अनिल विज को भेजा कारण बताओ नोटिस  तीन दिन में मांगा जवाब
Advertisement

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। यह नोटिस हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली की तरफ से भेजा गया है और अनिल विज को तीन दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है, भेजे गए नोटिस में लिखा गया है, “यह सूचित किया जाता है कि आपने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं। यह गंभीर आरोप हैं और यह पार्टी की नीति तथा आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है। आपका यह कदम न केवल पार्टी की विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय पर हुआ है, जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनावों के लिए अभियान चला रही थी।”

नोटिस में आगे लिखा गया, “चुनावी समय में एक सम्मानित मंत्रीपद वहन करते हुए इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश अनुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि तीन दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण देंगे।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के खिलाफ दिए गए बयानों के कारण अनिल विज को नोटिस भेजा है। हाल ही में सैनी सरकार में मंत्री अनिल विज ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली से इस्तीफे की मांग की थी, जब हिमाचल प्रदेश में उनके खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज हुआ था। विज ने कहा था कि बडोली के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में एक मामला दर्ज होने के बाद उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी के खिलाफ भी नकारात्मक टिप्पणी की थी, जो पार्टी के भीतर विवाद का कारण बना था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×