मुंबई - दरभंगा के बीच चलने वाली पवन एक्सप्रेस ने निकला धुआं
पावर जेनरेट डिब्बे के आसपास धुआं छा गया जिससे ट्रेन में सवार यात्री डर गए।
01:38 PM Dec 26, 2019 IST | Desk Team
Advertisement
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई से दरभंगा जा रही पवन एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को ब्रेक जाम होने की वजह से ट्रेन के पहियों में से धुआं निकलने लगा। इस कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। यह घटना ठाणे जिले के कल्याण और तितवाला स्टेशनों के बीच यह घटना दो बार हुई। पहले दोपहर एक बजे और फिर दो बजे यह घटना हुई।
Advertisement
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि पावर जेनरेट डिब्बे का ब्रेक जाम होने की वजह से यह ट्रेन दो स्थानों पर 10-15 मिनट के लिए रुकी थी। पावर जेनरेट डिब्बे के आसपास धुआं छा गया जिससे ट्रेन में सवार यात्री डर गए।
Advertisement
प्रवक्ता ने बताया,‘‘ बहरहाल, अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं। ऐसी चीजें आमतौर पर नहीं होती हैं, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है।’ उन्होंने बताया कि रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रेन को देखा और यह बाद में दरभंगा के लिए रवाना हो गई।
Advertisement

Join Channel