W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने किया बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले-गांव, गरीब, किसान पर हमारा फोकस

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बूथ विजय अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान का विकास पर हमारा फोकस है।

06:26 PM Sep 11, 2021 IST | Ujjwal Jain

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बूथ विजय अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान का विकास पर हमारा फोकस है।

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने किया बूथ विजय अभियान का आगाज  नड्डा बोले गांव  गरीब  किसान पर हमारा फोकस
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बूथ विजय अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान का विकास पर हमारा फोकस है।
Advertisement
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करने के बाद नड्डा ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उनका स्वागत यूपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है- अंत्योदय से गरीबी का उन्मूलन। धर्म है- सेवा ही संगठन। भारत फोकस है- गांव, गरीब और किसान का विकास। जीरो टॉलरेंस नीति है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ।
Advertisement
जेपी नड्डा ने इस दौरान बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने राज्य में विकास के सारे रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संगठन की है। उन्होंने कहा कि इसको आगे हमें बूथ से लेकर यूथ तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि इसका हमें बड़ा लाभ होगा और इसके बाद तो उत्तर प्रदेश में पुन: प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का सरकार बनना तय है। हमारे सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति ही हमारे लिए अमूल्य है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में अराजकता का मिश्रण था, गरीब को वोट बैंक समझा जाता था। अब मोदी जी और योगी जी की सरकार में गरीब और गरीबी का सर्वांगीण विकास हो रहा है। कहा कि एक समय था जब यूपी में भगवान श्रीराम का नाम लेना भी दूभर हो गया था, भगवान राम के सेवकों पर गोलियां चलाई गई थीं, कांग्रेस ने तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही मानने से इनकार कर दिया था। आज सपा, बसपा और कांग्रेस सुविधा की राजनीति करने लगे हैं। आज 500 वर्षों के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के भव्य निर्माण का काम भी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से शुरू हुआ है।
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही समर्पण के तहत मानव सेवा और कर्मठता की मिशाल पेश की है। अभी तक सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हमने चुनाव जीते हैं। अगले चुनाव भी हम अपने कार्यों और कार्यकर्ताओं के सामथ्र्य के बल पर ही जीतेंगे। जे पी नड्डा ने कहा कि हमारा बूथ कोरोना मुक्त अभियान काफी सफल रहा है।
नड्डा ने कहा कि जहां तक यूपी की बात है तो यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। यूपी में उनके मुकाबले में दूर-दूर तक कोई नहीं है। उनके काम को देखकर उत्तर प्रदेश की जनता काफी संतुष्ट है। उन्होंने हर संकट के समय में प्रदेश को बड़ा सहारा दिया है। सभी के हित के बारे में सोचने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद कर्मठ हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने वैश्विक महामारी के दौरे में उनकी कर्मठता को देख लिया है। कहा कि देश में कई राजनेता हैं जो संसद सत्र के दौरान भी छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाते हैं। कोरोना के दौरान बीजेपी को छोड़कर अन्य हर पार्टी के नेता लॉकडाउन के दौरान घरों में क्वारंटीन रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरतमंदों की मदद करना अपना कर्तव्य समझा।
उत्तर प्रदेश में चार एक्सप्रेस वे बनाएं जा रहे हैं, ये केवल एक्सप्रेस वे नहीं बल्कि डेवेलपमेंट एक्सप्रेस वे हैं। इनसे न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि उद्योग भी लगेंगे और निवेश भी आएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले देश की जीडीपी में यूपी का योगदान 10.90 लाख करोड़ रुपये था। जबकि अब यह लगभग दोगुना 21.73 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में निवेश 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय से नड्डा का स्वागत करते के बाद कहा कि यूपी में भाजपा के 2,700 शक्ति केंद्रों पर लाखों कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े हैं। यह सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विकास कार्यों को हर घर तक पहुंचा कर हर बूथ को मजबूत बनाएंगे।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×