टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस की जारी पहली लिस्ट पर बीजेपी ने कसा तंज, 'परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप'

01:06 PM Oct 15, 2023 IST | Rakesh Kumar

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आज जारी हुई पहली सूची को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सूची केवल और केवल परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है। यह सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो, जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं और महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

Advertisement

महिलाओं पर अपमानजनक, अशोभनीय टिप्पणी का आरोप 

अग्रवाल ने कांग्रेस की जारी हुई पहली सूची को X पर शेयर करते हुए लिखा कि यह सूची ऐसे कांग्रेसी नेताओं से भरी है, जो महिलाओं पर अपमानजनक, अशोभनीय टिप्पणी करते हैं, अभद्र, अमर्यादित शब्द शैली का प्रयोग करते हैं, वंदे मातरम का विरोध करते हैं, कथावाचकों का अपमान कर गीता श्लोकों की पैराडी बनाते हैं और अनैतिक कृत्यों के वीडियो वायरल होते हैं… उन्होंने आगे कहा कि ऐसे चाल-चरित्र-चेहरों को लेकर उतरी कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की अभी तो यह शुरुआत है। अब आज से आपसी जूतमपैजार, सिर फुटव्वल और इस्तीफों का दौर भी शुरू होगा।

कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने विधानसभा की 230 सीटों में से अभी 144 नामों पर ही मुहर लगाई है। सूत्रों के मुताबिक शेष बची हुई सीटों के लिए जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ इस बार भी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वो पहले नवरात्रि पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। तारीखों के ऐलान के बाद से ही लगातार प्रत्याशियों की सूची को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

Advertisement
Next Article