W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP संविधान बदलने की बात करती है: RJD

11:41 AM Apr 17, 2024 IST | Yogita Tyagi
bjp संविधान बदलने की बात करती है  rjd
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गया की एक सभा में संविधान बदलने के विपक्ष के आरोप का कड़ा जवाब देते हुए कहा था कि खुद बाबा साहेब भी आ जाएं तो संविधान बदला नहीं जा सकता। अब बुधवार को राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक बार फिर कहा कि BJP संविधान बदलने की बात करती है। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि संविधान केवल कागज का पन्ना नहीं, एक जिंदा दस्तावेज है। उन्होंने कहा, संविधान आरक्षण, शिक्षा और सांस लेने की गारंटी है। आप उस संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। ये महज पन्ने नहीं बल्कि जिंदा दस्तावेज हैं।

  • PM मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भी आ जाएं तो संविधान बदला नहीं जा सकता
  • अब RJD सांसद ने फिर कहा कि भाजपा संविधान बदलने की बात करती है
  • उन्होंने कहा कि संविधान केवल कागज का पन्ना नहीं, एक जिंदा दस्तावेज है

संविधान में हो सकता है संशोधन बदलना मनाही- मनोज झा

उन्होंने भाजपा के संविधान बदलने की बात को लेकर घेरते हुए कहा कि वे संविधान बदलने की बात करते हैं। मनोज झा ने कहा कि संविधान में संशोधन हो सकता है, आप इसे बदल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने 9 वर्ष पहले संविधान की समीक्षा की बात कही थी। ये लोग आरक्षण खत्म करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा।

संविधान शिक्षा की गारंटी- मनोज झा

उन्होंने जोर देकर कहा कि कुछ लोग जो चुनाव लड़ रहे हैं वे प्रतिदिन कहते हैं कि हम संविधान को बदल कर रख देंगे। आप कहते हैं कि आप संविधान बदलना चाहते हैं। संविधान है क्या? ये आरक्षण की गारंटी है, शिक्षा की गारंटी है, रोजगार की गारंटी है। यह संविधान आपके मौलिक अधिकारों का सम्मान करते हुए सबको प्रगति के पथ पर साथ लेकर चलने की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बड़ी-बड़ी गारंटी दे रहे हैं, उन्हें अपने लोगों को समझाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×