For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में SP और BSP रहे गायब, BJP बोली- क्या मुस्लिम वोट बैंक के प्यार ने रोका

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव से सोमवार को मुलाकात की थी और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की ‘श्रद्धांजलि सभा’ ​​के लिए आमंत्रित किया था।

05:51 PM Aug 31, 2021 IST | Desk Team

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव से सोमवार को मुलाकात की थी और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की ‘श्रद्धांजलि सभा’ ​​के लिए आमंत्रित किया था।

कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में sp और bsp रहे गायब  bjp बोली  क्या मुस्लिम वोट बैंक के प्यार ने रोका
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव से सोमवार को मुलाकात की थी और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की ‘श्रद्धांजलि सभा’ ​​के लिए आमंत्रित किया था। सिंह ने कहा, “मैं यहां श्रद्धांजलि सभा के लिए आमंत्रित करने के लिए कल सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी से मिला था। मैंने बसपा प्रमुख मायावती जी से भी बात की थी और उन्होंने सतीश चंद्र मिश्रा को भेजा।”
Advertisement
उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई सभा में करीब 40 छोटे दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें 20-25 ने कार्यक्रम में भाग लिया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां राज्य की राजधानी में सभा का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुलायम सिंह यादव शामिल नहीं हुए। स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को यहां यादव से उनके आवास पर मुलाकात की थी और कहा था कि इस दौरान उन्होंने सपा नेता का हालचाल जाना।
मुलाक़ात के बाद सिंह ने ट्विटर पर यादव के साथ अपनी मुलाक़ात की एक तस्वीर साझा की थी। सिंह ने ट्वीट में लिखा, “आदरणीय मुलायम सिंह जी ‘नेताजी’ से उनके आवास पर मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद भी लिया। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।” सिंह ने पिछले हफ्ते कल्याण सिंह के निधन के बाद मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि अखिलेश दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने आवास से माल एवेन्यू तक मुश्किल से एक किलोमीटर की दूरी तय नहीं कर सके।
उन्होंने एक ट्वीट में सवाल उठाते हुए कहा था, “क्या मुस्लिम वोट बैंक के प्यार ने उन्हें (अखिलेश यादव को) पिछड़े वर्ग के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से रोक दिया है?” हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए सपा ने कहा था कि जब कल्याण सिंह को भाजपा से निकाला गया था तो ‘समाजवादी’ ही थे जो सिंह के साथ खड़े थे।
Advertisement

तालिबान का मजबूत होना हिन्दुस्तान के लिए शुभ संकेत नहीं : महंत नरेंद्र गिरी

Advertisement
Author Image

Advertisement
×
© Copyright, All Rights Reserved.