Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- कर रहे हैं झूठी राजनीति

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कृषि की तरह अलग मत्स्य पालन मंत्रालय ना होने के दावे के बाद भाजपा नेताओं ने बुधवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि यह मंत्रालय पहले से ही अस्तित्व में है।

08:58 PM Feb 17, 2021 IST | Desk Team

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कृषि की तरह अलग मत्स्य पालन मंत्रालय ना होने के दावे के बाद भाजपा नेताओं ने बुधवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि यह मंत्रालय पहले से ही अस्तित्व में है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कृषि की तरह अलग मत्स्य पालन मंत्रालय ना होने के दावे के बाद भाजपा नेताओं ने बुधवार को उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि यह मंत्रालय पहले से ही अस्तित्व में है। भाजपा नेताओं ने गांधी पर ‘‘झूठ’’ की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
Advertisement
पुडुचेरी में मछुआरों से एक संवाद के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें समुद्र का किसान करार दिया और सवाल उठाया कि यदि खेती करने वाले किसानों के लिए अलग मंत्रालय हो सकता है तो उनके लिए क्यों नहीं? मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि उन्हें इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई 2019 को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया मंत्रालय बना दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए मत्स्यपालन मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुडुचेरी में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताता हूं।’’
राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिर एक बार उनके ‘‘झूठ की राजनीति’’ के चक्कर में कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। केंद्रय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इटैलियन भाषा में एक ट्वीट किया। 
Advertisement
Next Article