Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रियंका गाँधी के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस कैसे एकजुट है ?

08:49 AM Oct 21, 2023 IST | Nikita MIshra
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के कांग्रेस एकजुट वाले बयान पर तंज कसते हुए सवाल किया है कि कौनसी कांग्रेस एकजुट है, पायलट वाली कांग्रेस या गहलोत वाली कांग्रेस या फिर पारिवारिक कांग्रेस प्रदेश में तीन कांग्रेस है। पूनावाला शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना मुश्किल है कि कौनसी पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि आज श्रीमती प्रियंका गांधी कहती हैं कि हमारी पार्टी एकजुट है, तब मेरा यह सवाल है कि कौनसी कांग्रेस एकजुट है।
Advertisement

क्या कहा शहजाद पूनावाला ने ?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आगे कहा कि राजस्थान में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई लेकिन ये लोग स्थिरता नहीं रख पाए और पूरे पांच साल सरकार अस्थिर रही। टुकड़-टुकड़ कांग्रेस का यह हाल रहा कि इनका ये नहीं पता कि कांग्रेस देश में कहां एकजुट है, कर्नाटक में डीके और सिद्धारमैया की गुटबाजी, महाराष्ट्र में पटोले और थोरात की गुटबाजी, हिमाचल में सुक्खु और वीरभद, गुट और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कपड़ फाड़ प्रतियोगिता सबके सामने आ गई है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एकजुटता की बात करने वाली श्रीमती प्रियंका गांधी को कांग्रेस के भीतर चल रही सिर फुटव्वल दिखाई क्यों नहीं देता। राजस्थान में कांग्रेस की नेता अपनी ही पार्टी के मंत्री पर 40 खोखे देकर टिकिट कटवाने का आरोप लगाती हैं। सरकार के मंत्री सरकार के खिलाफ धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को यह सब दिखाई नहीं देता और बिना तथ्यों के सफेद लिफाफे वाला सफेद झूठ बोलती हैं क्योंकि झूठ कांग्रेस के डीएनए में है।
Advertisement
Next Article