भाजपा महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में अलग रणनीति अपनाएगी : दानवे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने काफी सोच-विचार के बाद आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में पांच उम्मीदवार उतारे हैं।
12:16 AM Jun 17, 2022 IST | Desk Team
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने काफी सोच-विचार के बाद आगामी महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में पांच उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही, पार्टी राज्यसभा चुनाव से अलग रणनीति अपनाएगी।
Advertisement
राज्यसभा चुनाव में जीत का श्रेय फड़णवीस
राज्य से राज्यसभा की छह सीट पर 10 जून को हुए चुनाव में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार की जीत का श्रेय पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया गया था। दरअसल, उन्होंने राज्य में निर्दलीय विधायकों और छोटे दलों के विधायकों का समर्थन जुटाया था।
पहले वाली तरकीब का नही नए रणनीती का अपनाएगे
रेल राज्य मंत्री दानवे ने कहा, ‘‘ देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष (सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी) को राज्यसभा चुनावों में हरा दिया। अब एमवीए हमारी तरकीब जान गई है इसलिए हम विधान परिषद चुनाव में पहले वाली तरकीब का इस्तेमाल नहीं करेंगे बल्कि एक अलग रणनीति अपनाएंगे।’’
भाजपा के पूर्व नेता एकनाथ खड़से को हराने के लिए उम्मीदवार उतार सकती हैं भाजपा
राज्य विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 20 जून को होंगे। कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें से पांच भाजपा से हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा अपने पूर्व नेता एकनाथ खडसे को हराना चाहती है, उन्होंने कहा, ‘‘हमने एकनाथ खडसे की उम्मीदवारी के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। यह राकांपा का अंदरूनी मामला है। ’’ खडसे अब राकांपा में हैं और विधान परिषद चुनाव में एमवीए के एक उम्मीदवार हैं।
Advertisement