टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली में बाइक रैली से भाजपा बनाएगी चुनावी माहौल

भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को राजधानी में बाइक रैली कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। इस रैली को दिल्ली विजय संकल्प रैली नाम दिया गया है।

04:52 PM Jan 07, 2020 IST | Shera Rajput

भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को राजधानी में बाइक रैली कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। इस रैली को दिल्ली विजय संकल्प रैली नाम दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को राजधानी में बाइक रैली कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। इस रैली को दिल्ली विजय संकल्प रैली नाम दिया गया है।
Advertisement
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि यह रैली हर धर्म और जाति के युवाओं की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसे भाजपा ने समर्थन दिया है। 
उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे से पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय से रैली शुरू होकर विभिन्न स्थानों से गुजरेगी, जिसमें पार्टी नेता भाग लेंगे। 
मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं को हिंसक गतिविधियों से जोड़ने की जो कोशिश हो रही है, उसके खिलाफ युवा स्वत:स्फूर्त रूप से इस रैली का आयोजन कर रहे हैं। भाजपा इस रैली को समर्थन दे रही है। यह रैली सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर आयोजित हो रही है। 
तिवारी ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। आठ फरवरी को दिल्ली की जनता जरूर भाजपा को आशीर्वाद देगी। 
Advertisement
Next Article