टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रामपुर में समाजवादी पार्टी को बीजेपी देगी मात, क्या चली जाएगी आजम खान की विरासत?

उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। अब तक मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था।

11:32 AM Nov 10, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। अब तक मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था।

उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। अब तक में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। लेकिन अब बीजेपी रामपुर सीट को हथियाने की पूरी कोशिश में लग गई हैं। रामपुर सपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन आजमखान के विधायकी जाने के बाद बीजेपी को बड़ा अवसर मिल गया है की वो इस सीट पर अपने उम्मीदवार को खड़ा करके जीत हासिल करे। 
जानिए बीजेपी का बयान 
बता दें, आजम खान 10 बार इसी सीट से विधायक रहे है। कहा जा रहा कि सपा को टक्कर देने के लिए बीजेपी इस सीट से किसी मुस्लिम उम्मीदवार को खड़ा कर सकती है। इस बारे में बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अभी नामों पर चर्चा चल रही है। अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। जो भी कैंडिडेट मजबूत होगा उसे मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए जाति-धर्म मायने नहीं रखती है। 
वही समाजवादी पार्टी के लिए ये दोनों सीट काफी महत्वपूर्ण है। जिसे अखिलेश यादव हर हाल में बचाना चाहते है। बीते दिन अखिलेश सैफई गए थे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों से प्रत्याशी के नाम पर काफी देर तक चर्चा की थी । सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी सैफई पहुंच गए थे। अखिलेश यादव ने रामगोपाल के घर जाकर लगभग डेढ़ घंटे मैनपुरी उपचुनाव और पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मंथन किया। 
आज शाम तक होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान 
बता दें, मुलायम सिंह यादव इस सीट से पांच बार सांसद रहे हैं। सपा का गढ़ ये सीट  माना जाता है। खबर है कि अखिलेश इस सीट से किसी परिवार के सदस्य को ही खड़ा करेंगे और उस नाम की घोषणा आज शाम तक की जाएगी। दावेदारों में सभी नामों में तेज प्रताप यादव का नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है। इसके साथ ही अखिलेश की पत्नी डिंपल और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी इस सीट से खड़ा हो सकते है। ऐसी खबरे लगातार आ रही है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article