Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वायदों से मुकरी भाजपा, जनता में करेंगे बेनकाब: हुड्डा

NULL

01:00 PM Jul 02, 2017 IST | Desk Team

NULL

हिसार: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि भाजपा की इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ मैदान में डटे रहें और किसानों का समर्थन करने के लिए उनके साथ जाएं। उन्होंने कहा कि इस झूठी सरकार ने किसानों व कर्मचारियों, व्यापारियों के साथ धोखा किया है परंतु ऐसे समय में हमें किसानों का साथ देते हुए उनकी आवाज को बुलंद करना है ।

श्री हुड्डा गत सायं रोहतक जाते समय ब्लू बर्ड कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने वाली भाजपा सरकार अपने वायदे से मुकर रही है। जिस रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए हरियाणा भाजपा के नेता ओमप्रकाश धनखड़ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे, अब दोनों उस रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं करवा रहे। समय आ गया है कि भाजपा सरकार की सभी गलत नीतियों को जनता के सामने रखें।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा का समय चला गया है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समय आने वाला है, क्योंकि जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी और काग्रेंस पार्टी की सरकार फिर से होगी। उन्होंंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद हर जगह लूटमार, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आये दिन हो रही है क्योंकि सरकार ये घटनाएं रोकने में फेल हो
चूकी है।

– राज पराशर

Advertisement
Advertisement
Next Article