Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'तेलंगाना को BRS के चंगुल से छुड़ाएगी भाजपा', चुनावी सभा में बोले PM मोदी

08:23 PM Nov 27, 2023 IST | Prateek Mishra

Telangana Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा तेलंगाना को BRS (भारत राष्ट्र समिति) के चंगुल से छुड़ाएगी और उनकी पार्टी ने चंद्रशेखर राव नीत दल के भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजने का संकल्प लिया है। महबूबाबाद और करीमनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ BRS के चंगुल से तेलंगाना को छुड़ाना भाजपा अपनी जिम्मेदारी मानती है...KCR (मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव) ने यहां जो भी घोटाले किए हैं, (सत्ता में आने पर) भाजपा सरकार उनकी जांच कराएगी।’’

HIGHLIGHTS

प्रधानमंत्री ने यह भी वादा किया कि तेलंगाना के गरीबों और युवाओं से विश्वासघात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने BRS के भ्रष्ट लोगों को जेल भेजने का संकल्प लिया है।’’ मोदी ने कहा कि राज्य में चुनाव प्रचार करने के तीन दिनों के दौरान कई लोगों से बातचीत करने का उन्हें अवसर मिला। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग KCR सरकार को उखाड़ फेंकने का पहले ही संकल्प ले चुके हैं।

कांग्रेस और BRS पर प्रहार करते हुए मोदी ने दोनों दलों को तेलंगाना को ‘बर्बाद’ करने के लिए समान रूप से जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘तेलंगाना के लोग एक बीमारी से निजात पाने के बाद दूसरे रोग को फैलने नहीं दे सकते।’’ मोदी ने कहा कि तेलंगाना का भाजपा में विश्वास है और राज्य के लोगों ने निर्णय लिया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि करीमनगर की मिट्टी ने राव के रूप में देश को एक प्रधानमंत्री दिया। मोदी ने आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस के शाही परिवार को यह पसंद नहीं आया और उसने हर कदम पर उनका अपमान किया।’’

प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा, ‘‘इतना ही नहीं, यहां तक कि राव साहब के निधन के बाद भी, कांग्रेस के शाही परिवार ने नरसिंह राव जी का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। परिवारवादी केवल अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं और उन्हें आपके बच्चों की कोई चिंता नहीं है।’’ परिवारवादी पार्टियों द्वारा कानून व्यवस्था को ध्वस्त किये जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, बम विस्फोट की खबरें अक्सर सुनने को मिलती थी। उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि आज, जहां भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में है PFI जैसे आतंकी संगठनों को बढ़ावा मिल रहा है।’’

मोदी ने कांग्रेस और KCR के खिलाफ लोगों को आगाह किया तथा दोनों दलों को ‘एक’ बताया। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही तेलंगाना की प्रतिष्ठा बढ़ा सकती है। बाद में, शाम को मोदी ने राज्य की राजधानी में आरटीएस क्रॉसिंग चौराहे से काचीगुडा तक एक रोडशो किया। मोदी के साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और पार्टी के सांसद के. लक्ष्मण भी थे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम के दौरान जोरदार स्वागत किया गया और लोगों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। कुछ महिलाओं ने आरती भी उतारी।मोदी ने काचीगुडा में, स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article