W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP चुनाव में BJP चुकायेगी कीमत : राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खुद को अक्षुण्ण समझने की कीमत चुकानी पड़ेगी।

01:08 AM Feb 10, 2022 IST | Shera Rajput

किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खुद को अक्षुण्ण समझने की कीमत चुकानी पड़ेगी।

up चुनाव में bjp चुकायेगी कीमत   राकेश टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खुद को अक्षुण्ण समझने की कीमत चुकानी पड़ेगी।
किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाने की इबारत पश्चिम से लिखी जा चुकी है – टिकैत
टिकैत ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए इस बार राजनीति की दिशा तय करने का मौका गंगा-यमुना के दोआब यानी पश्चिम उत्तर प्रदेश को मिला है। किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाने की इबारत पश्चिम से लिखी जा चुकी है। आंकड़ गवाह हैं पिछले तीन चुनावों में पश्चिम से बही बयार का असर पूरब तक दिखता है। यूपी में किसान भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए तुला बैठा है क्योंकि तीन कृषि कानून के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीयत साफ नहीं है।
हमारा संगठन गैर राजनीतिक है – टिकैत
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुहिम चला कर भाजपा सरकार को सजा दिलवाने के लिए हम हर किसान के दरवाजे पर जाएंगें। गन्ना मूल्य भुगतान, बिजली दरों में वृद्धि, किसानों के अन्य मुद्दों पर पूरे पांच साल सरकार में कुछ नहीं हुआ। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा संगठन गैर राजनीतिक है।
उत्तर प्रदेश में 2022 का सत्ता संघर्ष रोचक मोड ले रहा है – किसान नेता
किसान नेता ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में 2022 का सत्ता संघर्ष रोचक मोड ले रहा है। किसानों का संघर्ष उत्तर प्रदेश के चुनाव में लगभग सौ सीटों पर नई इबारत लिखने जा रहा है। भाजपा के खिलाफ किसानों का यह धर्मयुद्ध जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की गलत नीतियों और उनके परिणामों की सजा जनता भुगत चुकी है, अब उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की बढती संख्या,किसान विरोधी अडियल रवैया अपनाने वाली भाजपा सरकार के अस्तित्व के लिए उत्तर प्रदेश के किसान विधानसभा चुनाव में चुनौती बने हुए हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×