टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

14 जनवरी को BJP मंदिरों में चलाएगी स्वच्छता अभियान

11:03 PM Jan 13, 2024 IST | Shera Rajput

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भाजपा 14 जनवरी से प्रदेश भर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार 14 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।
14 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में स्वच्छता अभियान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल उज्जैन के राम जनार्दन मंदिर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना के बलदेव जी मंदिर, पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित राम मंदिर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद इंदौर के अन्नपूर्णा मंदिर, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के श्रीविद्याधाम मंदिर, प्रहलाद पटेल विदिशा के खाटू श्याम मंदिर, राकेश सिंह जबलपुर के गढ़ताल मंदिर के स्वच्छता अभियान में शामिल होकर मंदिर की सफाई करेंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल के साथ भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड स्थित राम मंदिर में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article