For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में 20 फरवरी को भाजपा का शपथ ग्रहण, नए मुख्यमंत्री की घोषणा जल्द

भाजपा की नई सरकार के गठन को लेकर अहम बैठक और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय

09:50 AM Feb 16, 2025 IST | Shera Rajput

भाजपा की नई सरकार के गठन को लेकर अहम बैठक और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय

दिल्ली में 20 फरवरी को भाजपा का शपथ ग्रहण  नए मुख्यमंत्री की घोषणा जल्द

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई सरकार के गठन को लेकर अहम बैठक और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय हो गई है।

भाजपा ने दिल्ली में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले 17 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक अब 19 फरवरी को होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। इसके बाद 20 फरवरी को मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को – पहले 17 फरवरी को प्रस्तावित यह बैठक अब 19 फरवरी को होगी, जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चुनाव होगा।

शपथ ग्रहण 20 फरवरी को – मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद 20 फरवरी को शपथ लेंगे।

पर्यवेक्षकों की नियुक्ति – भाजपा केंद्रीय नेतृत्व शीघ्र ही पर्यवेक्षक नियुक्त करेगा, जो विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान करेंगे।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम – प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता और सतीश उपाध्याय सबसे प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

भाजपा की प्रचंड जीत – पार्टी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को समाप्त कर दिया।

‘आप’ की हार – अरविंद केजरीवाल सहित कई आप नेता चुनाव हार गए, जबकि आतिशी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं।

कांग्रेस फिर हुई शून्य – लगातार दूसरी बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया।

19 फरवरी को भाजपा विधायक दल की बैठक

अब सबकी निगाहें 19 फरवरी को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक पर हैं, जहां दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी

दिल्ली में 10 साल से अधिक समय तक शासन करने वाली ‘आप’ को विधानसभा चुनाव में केवल 22 सीटें ही मिल सकीं। वहीं पिछले बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुला।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत ‘आप’ के कई बड़े नेता चुनाव हार गए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×