Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आने वाले अगले चुनावों में भी बीजेपी की होगी जीत : वसुंधरा

NULL

06:54 PM Sep 15, 2017 IST | Desk Team

NULL

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उनसे कहा कि वर्ष 2018 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा तथा पार्टी राज्य और देश में फिर से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा, इन दोनों चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं को अभी तक कमर कसनी होगी और जीतोड़ मेहनत करना होगा। वसुंधरा ने कल बूंदी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि वह आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के माध्यम से जिलों में जाकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक ले रही हैं ताकि जमीनी स्तर पर हो रहे विकास कायो’ की पड़ताल की जा सके।

मुख्यमंत्री ने बूंदी जिले के मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल से संबंधित कामकाज की स्थिति जानी और मंडल क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

वसुंधरा ने सरकार की योजनाओं, विकास कायो’ एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने मोर्चा के अध्यक्षों से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा सांसद, विधायकों और प्रधानों से भी फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर प्रयास कर ज्यादा से ज्यादा नये मतदाताओं को पार्टी से जोड़ें। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। संगठन रूपी शरीर में कार्यकर्ता प्राणवायु का काम करते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाए और उनके सुझावों और सलाह को अमल में लाया जाए।

Advertisement
Advertisement
Next Article