टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भाजपा की महिला इकाई ने ठाणे में राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा की महिला इकाई ने सोमवार को ठाणे में प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की।

07:20 PM Jan 18, 2021 IST | Ujjwal Jain

भाजपा की महिला इकाई ने सोमवार को ठाणे में प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की।

भाजपा की महिला इकाई ने सोमवार को ठाणे में प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग की। मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। 
हालांकि, मुंडे आरोपों को खारिज कर चुके हैं और इसे उन्होंने ‘ब्लैकमेल’ करने का प्रयास बताया था। राकांपा ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा था कि मामले में पुलिस की जांच पूरी होने तक उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। 
भाजपा की ठाणे महिला इकाई की प्रमुख मृणाल पेंडसे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मुंडे को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए क्योंकि दुष्कर्म के आरोपी को मंत्री पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती। 
Advertisement
Advertisement
Next Article