टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

BJP कार्यकर्ताओं ने Amit Shah का किया जोरदार स्वागत

11:42 PM Nov 07, 2023 IST | Shera Rajput

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज अजमेर संभाग में तीन चुनावी सभा एवं एक चौपाल सभा के बाद लौटते समय अजमेर के किशनगढ़ में भव्य स्वागत किया गया।
अमित शाह के दिल्ली जाने से पहले किशनगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हजूम ने फूल मालाओं एवं गुलदस्तों की झड़ लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
उन्होंने अजमेर सांसद एवं किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी से चार्टर प्लेन में ही कुछ देर चुनावी मंत्रणा कर हालातों की समीक्षा की और अजमेर जिले से आठों विधानसभा प्रत्याशियों की स्थिति को समझा। इसके बाद श्री शाह दिल्ली के लिये रवाना हो गये।

Advertisement
Advertisement
Next Article